Dhanvantri — home
Dhanvantri International Herbs Pvt Ltd
Draft — ये pages Consumer Protection (Direct Selling) Rules, 2021 के हिसाब से ढाँचा हैं। पीले हिस्से company भरेगी, और publish से पहले company के वकील / CA से vet करवाना ज़रूरी है।

Grievance Officer / शिकायत निवारण

किसी भी product, order, payout या Direct Seller के व्यवहार से जुड़ी शिकायत नीचे दिए किसी भी तरीके से दर्ज करें — व्यक्तिगत रूप से, डाक से, फ़ोन, e-mail, या website / app के Messages से।

Grievance Officer
नाम · पद
Phone
—
E-mail
—
पता
—
Nodal officer (compliance)
नाम · पद

समय-सीमा

शिकायत मिलने के 48 कार्य-घंटों में पावती (acknowledgement) दी जाएगी और सामान्यतः एक महीने में समाधान होगा। ज़्यादा समय लगे तो लिखित में कारण और उठाए गए कदम बताए जाएँगे। आप National Consumer Helpline (1915) से भी संपर्क कर सकते हैं।

Delisted Direct Sellers

जिन Direct Sellers को company से हटाया गया है उनकी सूची यहाँ प्रकाशित होगी: (सूची / link)

Terms of use & Direct Seller agreement (सार)

1. Direct Seller बनना

18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक sponsor के माध्यम से register कर सकता है। Registration पर कोई entry / joining fee नहीं ली जाती; ID products की खरीद (Arogya Kit) से active होता है। (वकील से confirm करें)

2. KYC

हर Direct Seller को पहचान, पता, PAN और bank details देनी होंगी। KYC approve होने से पहले कोई payout नहीं होगा।

3. कमाई का आधार

Income सिर्फ़ products की वास्तविक बिक्री (BV) से बनती है — किसी को जोड़ने भर से कोई income नहीं मिलती। Company pyramid scheme या money circulation scheme में शामिल नहीं है और Direct Sellers को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं है।

4. Direct Seller का आचरण

5. Agreement समाप्ति

Direct Seller कभी भी लिखित सूचना देकर agreement समाप्त कर सकता है। नियम तोड़ने पर company ID block / delist कर सकती है; ऐसे IDs की सूची प्रकाशित होगी।

6. Compensation plan

AMRIT plan (v7) के नियम — pair income, budget limits, capping, leadership, royalty — Direct Seller panel और plan PDF में दिए हैं। Company कानून के अनुसार बदलाव कर सकती है; बदलाव पहले से सूचित किए जाएँगे।

Refund, return & buy-back policy

Cooling-off / return

खरीद के __ दिनों के अंदर बिना उपयोग किया, बिक्री योग्य product invoice के साथ उसी centre पर लौटाया जा सकता है; पूरी राशि __ दिनों में उसी माध्यम से लौटाई जाएगी।

Buy-back (Direct Seller के लिए)

Agreement समाप्त होने पर Direct Seller के पास बचा बिक्री योग्य stock __ दिनों के भीतर __% मूल्य पर company वापस खरीदेगी।

BV का समायोजन

Return / refund होने पर उस order का BV upline legs से वापस लिया जाएगा और उस पर दी गई income अगली closing में समायोजित होगी।

Damaged / गलत product

Delivery के __ घंटों में photo के साथ सूचना दें — product बदला जाएगा या पूरा refund होगा।

Privacy policy

हम क्या लेते हैं

नाम, mobile, e-mail, पता, जन्म-तिथि, nominee, PAN, Aadhaar के आखिरी 4 अंक, bank details, KYC documents, orders और income records।

क्यों

Direct Seller की पहचान (KYC), orders, invoice, payout, TDS और कानूनी रिकॉर्ड के लिए; और आपको आपके account से जुड़े message भेजने के लिए।

सुरक्षा

PAN और bank account number encrypted (AES-256) रखे जाते हैं; पूरा number सिर्फ़ अधिकृत staff देख सकता है और हर बार देखना audit log में दर्ज होता है। Passwords one-way hash (bcrypt) में रखे जाते हैं।

साझा करना

Data किसी को बेचा नहीं जाता। सिर्फ़ bank / payment gateway (payout), कर विभाग (TDS) और कानून द्वारा माँगे जाने पर साझा किया जाता है। आपकी upline / downline को आपका ID, नाम और rank दिखता है — mobile, पता या KYC नहीं।

आपके अधिकार

आप अपनी जानकारी देख और सुधार सकते हैं (Profile), और account बंद करने के लिए Grievance Officer से संपर्क कर सकते हैं। कानूनी रूप से ज़रूरी records तय अवधि तक रखे जाते हैं। (DPDP Act 2023 के अनुसार वकील से जोड़ें)

Income disclaimer

Dhanvantri के साथ जुड़ना कोई नौकरी या निवेश नहीं है। कोई guaranteed income नहीं है। कमाई पूरी तरह आपकी और आपकी टीम की products की वास्तविक बिक्री पर निर्भर है, और ज़्यादातर Direct Sellers की कमाई कम या शून्य भी हो सकती है।

Plan में दिखाए गए उदाहरण (pairs, ranks, leadership राशि) गणना के उदाहरण हैं, वादा नहीं। हर दिन pair income company की बिक्री के 23.5% (matching + achiever) की सीमा में दी जाती है; माँग ज़्यादा होने पर सभी को अनुपात (pro-rata) में मिलता है। Leadership और royalty "तक" की राशियाँ हैं और pool पर निर्भर हैं।

Products की खरीद अपनी ज़रूरत के हिसाब से करें। Income के लिए stock जमा करना या उधार लेकर खरीदना ठीक नहीं है।